तुम्हारा और मेरा मिलना
मेरे लिये सबसे ज्यादा
ख़ुशी के पलों का आना होता ,
मैं तुम्हे चाँद कहता
और तुम निर्विकार, निस्पृह बैठी रहती,
यूँ लगता जैसे प्यार के उन पलों को
खो देने से पहले समेट कर
मुझे ही भेंट कर देना चाहती हो,
मैं पूछता तुमसे, "अपने लिये क्यों नहीं रख लेती कुछ पलों को? "
तुम कहती,"तुम हो ना मेरे लिये"
और मैं पुलकित हो
तुम्हे ऐसे कितने ही पल देता
जो फिर से तुम्हे "यही" कहने पर बाध्य करते....
पर
जब नीले काले आसमान का चाँद
दीखता तुम्हे,
तुम बदल जाती....
(ना जाने कितने रूप लिये हुये हो!!!!!!!!!)
फुदकते चाँद को देख,
हिरनी सी फुदकने लगती तुम भी,
तभी,
गोल गोल रोटी सा आकार देख
अचानक याद आ जाते तुम्हे
आज कई हज़ार भूखे रहे बच्चे
और
चाँद की असमतल ज़मीन पर
गिनने लगती
तारे बन चुके बच्चों की संख्या को
और
मैं गिना करता तुम्हारे आंसुओं को
जो मेरी हथेली में समाने से इनकार कर
फुदक पड़ते या लपक लेते
तुम्हारे चाँद की तरफ....
तुम कहती,
"चलो, हमें उस घर जाना है,
जहां बच्चे अकेले पलते हैं,"
"अनाथालय" कहना
बच्चों की तौहीन लगता तुम्हें,
कई बार सोचा, कह दूं तुमसे,
कि चाँद को रोटी कह देने से
वो रोटी नहीं हो जाता,
फिर तुम्हारी भावनाओं को
आघात पहुंचाए बिना
मैं कह देता हूँ,
चलो, तुम और मैं मिलकर
चाँद को रोटी और
सितारों को आलू बना दें
और
ले चलें उस घर ,
जहां अकेले बच्चे पलते हैं
और
साथ ले चलें
मेरे- तुम्हारे प्यार की रजाई,
आज... यहीं....
तुम और मैं भगवान बन जाएँ
और
रच दें एक ऐसी सृष्टि जिसमें
कोई बाल गोपाल भूख से ना मरे
ना ही शीत से कंपकंपाये....
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


वाह, क्या कविता है!
ReplyDeleteफुदकते चाँद को देख,
हिरनी सी फुदकने लगती तुम भी!
वाह!
सुंदर शब्दों के साथ.... बहुत सुंदर अभिव्यक्ति....
ReplyDeleteबेहद ही खुबसूरत और मनमोहक…
ReplyDeleteआज पहली बार आना हुआ पर आना सफल हुआ बेहद प्रभावशाली प्रस्तुति
बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति ।
चलो, तुम और मैं मिलकर
ReplyDeleteचाँद को रोटी और
सितारों को आलू बना दें
और
ले चलें उस घर ,
जहां अकेले बच्चे पलते हैं
और
साथ ले चलें
मेरे- तुम्हारे प्यार की रजाई,
बहुत ही सुंदर रचना, जितने सुंदर भाव, उतनी ही सुंदर रचना
बहुत सुन्दर रचना है!
ReplyDelete--
पढ़कर आनन्द आ गया!
कविता अच्छी बनी है....ये पंक्तियां बहुत सुन्दर हैं...तस्वीर बनातीं हैं...
ReplyDeleteमैं तुम्हे चाँद कहता
और तुम निर्विकार......निस्पृह बैठी रहती,...
साधारण से प्रेम-द्रश्य से शुरुआत करती कविता...
और मैं पुलकित हो
तुम्हे ऐसे कितने ही पल देता
जो फिर से तुम्हे "यही" कहने पर बाध्य करते...
:)
जब नीले काले आसमान का चाँद
दीखता तुम्हे,
और तुम बदल जाती
न जाने कितने रूप लिये हुये हो...!
जो अचानक मोड़ लेती है..पूजा की खासियत है..
और...कि चाँद को रोटी कह देने से
वो रोटी नहीं हो जाता.........केवल इस कविता को नहीं...हर कविता पर सोचने के लिए मजबूर करता है ...
This comment has been removed by the author.
ReplyDeletebahuut hi sundar rachnaa hai my cutie mumaa....assha hai aagai bhi aisi hi sundar kavitaa dekhne ko milengi:
ReplyDeleteचाँद को रोटी और
ReplyDelete-आ सितारों को आलू बना दें
और
ले चलें उस घर ,
जहां अकेले बच्चे पलते हैं
और
साथ ले चलें
मेरे- तुम्हारे प्यार की रजाई,
आज... यहीं....
तुम और मैं भगवान बन जाएँ
और
रच दें एक ऐसी सृष्टि जिसमें
कोई बाल गोपाल भूख से ना मरे
ना ही शीत से कंपकंपाये...
क्या बात है ,
क्या बात है
बहोत ही खूबसूरत है यह कविता और मर्मस्पर्शी भी
मैं तुम्हे चाँद कहता
ReplyDeleteऔर तुम निर्विकार, निस्पृह बैठी रहती,
तुम कहती,
"चलो, हमें उस घर जाना है,
जहां बच्चे अकेले पलते हैं,"
"अनाथालय" कहना
बच्चों की तौहीन लगता तुम्हें,
चाँद को रोटी कह देने से
वो रोटी नहीं हो जाता,
.................
पूजा जी,
आपकी रचना काफ़ी महीनों बाद पढ़ी...
अभी नीलम जी से लिंक प्राप्त हुआ..
ऊपर कि कुछ पंक्तियाँ लाजवाब हैं..
कविता शुरु हुई तो लगा कि प्रेम-कविता.. वो प्रेम कब स्नेह में बदल गया और कब दिल-दिमाग पर असर कर गया पता ही नहीं चला...
बहुत बढ़िया..
Tapan ji mai aap ki baat se puri tarah se sahmat hu jab maine kvita padna shuru kiya to muje bhi laga ki ye ek prem kavita hai ...lekin jab pura pada to dil ko chhu gayi. mai yanha par ek link pest kar rahi hu..aap sab se nivedan hai ki aap iase din mai ek baar jarur se click kare..isa kar ke aap un baccho ki madad kar payenge jin kae baar mai puja ne likha hai...
ReplyDeletehttp://www.bhookh.com/
Tanuja
धन्यवाद निशांत जी.
ReplyDeleteसंजय भास्कर जी,
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद.
एक बूँद पर आपका स्वागत है, पुनः पधारियेगा.
धन्यवाद वीना जी.
ReplyDeleteबहुत बहुत आभार डा. रूपचन्द्र शास्त्री जी.
ReplyDeleteमनु जी,
ReplyDeleteआपने कविता को बहुत ध्यान से पढकर उसकी और मेरी दोनों की खासियत बता दी :) :)
बहुत बहुत धन्यवाद .
जरूर क्षितिज बेटा,
ReplyDeleteआपकी कामना अवश्य पुर्ण होगी.
कविता पसंद करने का शुक्रिया.
नीलम जी,
ReplyDeleteआपको कविता इतनी पसंद आई कि आपने औरों को भी पढवाया, हम खुशकिस्मत है कि आपने इसे पसंद किया.
तहे दिल से शुक्रिया.
तपन जी,
ReplyDeleteकरीब एक साल से यह कविता मेरे मोबाइल में पल रही थी, काफी उतार चढ़ाव देखने के बाद इसको यह अंतिम रूप मिला. दरअसल अनाथ आश्रम और भूख पर ही लिखी गयी है. अधिकतर कविता प्रथम पंक्ति से विकसित होकर अंतिम पंक्ति तक जाती है, किन्तु इस कविता ने अपना सफर अंतिम पंक्तियों से शुरू किया था... :).
आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
शुक्रिया तनुजा,
ReplyDeleteकविता पसंद करने के लिए भी और भूखे बच्चों के लिए कुछ कर पाने के लिए लिंक देने के लिए भी.
बेहतरीन ख्यालों पर रची बेहतरीन कविता...भले ही एक साल से सोच रही हो इस कविता के बारे में..लेकिन तुम्हारे इसे लिखने के बाद इसका पढ़ना हमें अब नसीब हुआ..धन्यबाद और शुभकामनायें !
ReplyDelete