इच्छाधारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इच्छाधारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 10 सितंबर 2019

इच्छाधारी

इच्छाधारी 
कितने तो करुण स्वर में वे, पूछते हैं
हाल मन का 
अथाह प्रेम भरे वे, करते हैं दावा 
सच्ची दोस्ती का 
छोटी से छोटी बात आप की,  
रखते हैं वे याद 
किसी तरह अंतस की गन्दगी, 
छुपा लेते हैं शब्दों से, 
बस भूल जाते हैं, 
कि 
सत्य के पास, 
छिपने के ठिकाने कम होते हैं।