🌕
माँ के बहाने चाँद
चाँद रोए तो क्या धरती भीगेगी?
मेरी ज़मीन की मिट्टी
जो बंजर सी दिखती है,
क्या चंद्र नयन जल से तृप्त हो,
फलों के बग़ीचे उपजाएगी?
शिशिर ऋतु में,
माँ के कहने पर,
रखी थी खीर शरद पूर्णिमा
की चाँदनी में,
खीर में चाँद का पीलापन
बचा रहा,
मैंने वह अमृत पेय माँ को
समर्पित किया और
चाँद को भेजा अश्रु जल,
क्या चाँद वहाँ भीगा होगा?
-पूजा अनिल
बहुत बढ़िया कविता है। आपके सवालों में संवेदना का एक स्रोत सा फूट रहा है। माँ को इस तरह भी याद करना तरलता देता है।
जवाब देंहटाएंशरद पूर्णिमा का चंद्रमा हर मन के कुछ अधिक ही क़रीब होता है, पता है न, चाँद को मन की उपमा दी जाती है, आत्मा को सूरज की और देह को धरती की
जवाब देंहटाएंवाह
जवाब देंहटाएंवाह...क्या खूब कहा है : चाँद को भेजा अश्रु जल,
जवाब देंहटाएंक्या चाँद वहाँ भीगा होगा?